रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूरों की वापसी के लिए 4 स्पेशल ट्रेन खासतौर पर श्रमिकों के लिए ही व्यवस्था करवाई है उन्होंने मजदूरों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें। छत्तीसगढ़ सरकार फंसे हुए मजदूरों को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है इस नंबर पर संपर्क करके अपनी परेशानी बताएं तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।
यह भी पढ़ें :याहू.. कोई इन्हें जंगली न कहें..✍️जितेंद्र शर्मा

यह भी पढ़ें : संजय श्रीवास्तव ने पूछा : शराब के मुद्दे पर भाजपा की चुनौती पर कांग्रेस नेताओं को साँप क्यों सूंघ गया?
बताते चलें कि स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत आज से हो जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सबसे पहले फंसे हुए नागरिक छात्र या मजदूर को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए एक लिंक जारी किया गया या फिर आप ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जैसे-जैसे रेलवे और संबंधित राज्यों से अनुमति मिल जाएगी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जहां ज्यादा से ज्यादा लोग अपने राज्य को लौट सकेंगे साथ ही साथ यह स्पेशल ट्रेनें कई चरण में चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाले श्रमिकों के लिए भोजन-पानी सहित राज्य की सीमा तक छोड़ने की व्यवस्था के दिए निर्देश
देखिए लिंक जिसके जरिए फंसे हुए लोग वापस आ पाएंगे :link- http:https://cglabour.nic.in/covid19Migrant
Helpline number :
जो 24 घंटे सेवा में रहेंगे :0771-2443809, 9109849992,7587821800,7587822800,9685850444,9109283986 तथा 8827773986 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत नाजुक, नारायणा अस्पताल के आईसीयू में चल रहा उपचार