0 नगर पालिका अध्यक्ष मीरा गुलाब चोपड़ा सहित पार्षद, एल्डरमैन व पदाधिकािरयों ने थाना प्रभारी से कहा, होनी ही चाहिए वीडियो की जांच।
0 वीडियो बनाई गई 2017 में और इसी दौरान उपाध्यक्ष रामाधार रजक ने की थी शिव बोरवेल्स के कार्यों के जांच की मांग।
खैरागढ़. नोट लेते वायरल हुई वीडियो को रामाधार रजक फर्जी बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस इसमें हुई बातचीत से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर रही है। बुधवार (30 सितंबर) को अध्यक्ष मीरा गुलाब चोपड़ा व पार्षद सहित अन्य कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी को आवेदन के साथ तकरीबन 10 मिनट के पूरे विडियो की सीडी तो सौंपी ही, उसमें हुई बातचीत को सपोर्ट करते दस्तावेज भी उपलब्ध कराए।
इसे भी पढ़ें: खैरागढ़ का हाल: ‘लाल बुझक्कड़ों’ के सियासी सवाल!
बताया गया कि वीडियो में जो व्यक्ति उपाध्यक्ष रामाधार रजक को दो-दो हजार के नोट दे रहा है, वह और कोई नहीं बल्कि शिव बोरवेल्स राजनांदगांव का प्रोपराइटर हेमंत साहू है। विभिन्न वार्डों में 16 बोरवेल्स के खनन का ठेका उसी को मिला था।
कांग्रेसियों का कहना है कि 2017 में वायरल वीडियो के बनाए जाने की बात कही जा रही है और इसी दौरान 21 सितंबर 2017 को रामाधार ने शिव बोरवेल्स के कार्यों की जांच करने और तब तक के लिए भुगतान रोकने की बात कही थी।

वायरल वीडियो में रामाधार का कथन, ‘हम बढ़ेंगे, तब फाइल आगे बढ़ेगा बढ़ेगी’, संभवत: इसी फाइल के लिए हो सकता है। इस बातचीत के दौरान ही ठेकेदार हेमंत साहू ने रामाधार को 30 हजार रुपए दिए। तब उन्होंने 20 हजार और देने की बात कही। यानी कुल 50 हजार रुपए की मांग की गई। यह खुलेआम लेन-देन, रिश्वत एवं कमिशन को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें: राजधानी पुलिस ने कोकिन के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्ता, 1 लाख 70 हजार का माल जप्त
कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी को सीडी सौंपते हुए कहा कि वायरल वीडियो में रामाधार रजक और ठेकेदार हेमंत साहू के बीच हुई लेन-देन की बातें स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित वीडियो में कहीं न कहीं सच्चाई होगी ही।
अध्यक्ष मीरा चोपड़ा के साथ पार्षद मनराखन देवांगन, शैलेंद्र वर्मा, सुबोधकांत पांडेय, सोनू ढीमर, सुमन पटेल, एल्डरमैन सुरेंद्र सिंह, डॉ. किरण झा, पूरन सारथी व भरत चंद्राकर सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रज्जाक खान व भीखमचंद छाजेड़ एवं वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब चोपड़ा सहित अन्य कांग्रेसियों ने विडियो की जांच कर उपाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
उपाध्यक्ष खुद चाह रहे हैं वीडियो की जांच
एक दिन पहले ही मंगलवार (29 सितंबर) को उपाध्यक्ष रामाधार रजक ने भी थाना प्रभारी को वीडियो की जांच कर इसे वायरल करने वाले जोगी कांग्रेस के नेता राजा सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। उनका कहना है कि तीन साल पुरानी किसी अन्य घटना को वीडियो मिक्सिंग व फोटोशॉप जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर गलत तरीके से पेश किया गया है। हालांकि उन्होंने मूल घटना का उल्लेख अपने आवेदन में नहीं किया है।

आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो को भी भेजा गया है विवरण
कांग्रेसियों ने इस पूरी घटना का विवरण और आवेदन की कॉपी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालक, कार्यपालन अभियंता के साथ आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो रायपुर को भी भेजा है। एसपी व एसडीएम को भी इसकी कॉपी दी है। कांग्रेसियों की मांग है कि इस पूरी घटना की सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए।
अब सीएमओ से दस्तावेज मांगेगी पुलिस
एसडीओपी जीसी पति का कहना है कि इस संबंध में नगर पालिका की सीएमओ को पत्र लिखकर दस्तावेज मंगाए जाएंगे। थाना प्रभारी नासिर बाठी को इसके लिए कहा गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: पुलिस करेगी Viral Video की जांच, थाना पहुंचे उपाध्यक्ष रामाधार, कहा- राजा पर दर्ज करो FIR
इस वीडियो को पूरा देखिए और सुनिए उपाध्यक्ष व ठेकेदार के बीच हुई बातचीत