×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

राजधानी पुलिस ने कोकिन के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्ता, 1 लाख 70 हजार का माल जप्त

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस ने रायपुर में घूम-घूमकर नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने 17 ग्राम कोकिन के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रूपए है। मामले में पुलिस ने धारा 22 (ख) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Also read: 13 वर्षीय बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पंचायत ने दबाया मामला

गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रेयांस झाबक और विकास बंछोर है। दोनों रायपुर के ही रहने वाले हैं, लेकिन इनका लिंक सीधे मुंबई से जुड़ा हुआ है। बताया गया कि मुंबई से ही रायपुर में कोकिन की सप्लाई होती थी। आरोपियों के पास ग्राहक का फोन आने पर ही वह नशीली पदार्थ की सप्लाई करते थे। इस बीच मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। उनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रूपए का 17 ग्राम कोकिन बरामद किया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.