×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष गोष्ठी का आयोजन सोमवार को Featured

 

खैरागढ़. शासकीय नवीन महाविद्यालय, ठेलकाडीह में सोमवार सुबह 11 बजे भारत की महान महिला शासक, समाज सुधारक एवं प्रेरणास्त्रोत अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष गोष्ठी और विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में घम्मन साहू, पूर्व अध्यक्ष जिला भाजपा केसीजी, अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन दर्शन, सामाजिक योगदान और नेतृत्व गुणों से आज की पीढ़ी को प्रेरित करना है।

 

इस गोष्ठी का आयोजन भाजपा मंडल ठेलकाडीह द्वारा किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे ने ठेलकाडीह मंडल के सभी बुथ अध्यक्षों, शक्तिकेन्द्र प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों तथा समस्त जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

भोज बंजारे ने बताया कि यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोने का प्रयास है, बल्कि समाज में नारी नेतृत्व और जनकल्याणकारी प्रशासन की भावना को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरक पहल भी है।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.