खैरागढ़. खैरागढ़ के स्वयंसेवी दिनेश साहू ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंदैनी मे बच्चों की क्लास ली। तीनो क्लास के बच्चों को एक जगह बिठाकर उनसे बातचीत की। साहू ने चर्चा के दौरान बच्चों को विषेश रूप से स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बच्चों को कहा कि जब स्वच्छता अपनाएंगे तो स्वस्थ्य रहेंगे। और स्वस्थ रहेंगे तो हमारा शारिरिक व मानसिक विकास होगा. समय पर बाल, नाखून, खाना खाने से पहले व शौच के बाद साबून से हाथ धोने का बारिकी टिप्स बताया। इस अवसर पर प्रधान पाठक अमिताभ बख्शी, लवकुश वर्मा, कामिनी जोशी,रत्ना सिरमौर सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चे हर माह पांच रूपये करेंगे जमा
साहू ने बच्चों से बातचीत करते हुए निवेदन किया कि क्यों न सभी बच्चे हर माह पांच रूपये जमा करेंगे और उसी पैसे से हम स्वास्थ्य,स्वच्छता, व अन्य आयोजनो मे खर्च करेंगे। तभी सभी बच्चों ने हामी भरते हुए तैयार भी हो गए। और पहला किश्त सोमवार को कक्षा नायकों के पास जमा कलने की बात कही।

बेहतर पढ़ाई का बताया टिप्स
साहू ने पत्रकारिता के बारे मे बताते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा जनहित के मुद्दों को जनमानस तक पहुंचाने का काम करता है. विभिन्न मुद्दों को टीवी चैनल व अखबारों के माध्यम से लगातार पब्लिश करते रहते है. ताकि समस्या का समाधान हो सके। बच्चों को हमेशा शिष्टाचार का पालन करने, माता पिता व शिक्षकों का आदर करने व टाइमटेबल के हिसाब से पढ़ाई करने का मंत्र दिया गया। जिस तरह परीक्षा मे टाइमटेबल के हिसाब से तैयारी करते है ठीक उसी तरह घरों पर सभी विषयो का टाइमटेबल चस्पा कर समय निर्धारित कर पढ़ाई करने की बात कही।
