×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

तुलसी मानस प्रतिष्ठान का आयोजन पेंड्रीकला में 7 को Featured

 

खैरागढ़ समीपस्थ धार्मिक ग्राम पेंड्रीकला में रविवार 7 अगस्त को तुलसी मानस प्रतिष्ठान का आयोजन किया जाना है कार्यक्रम से जुड़े शिक्षक भरत साहू ने बताया कि इस मानस प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तर के गिने-चुने पांच मंडलियों को प्रस्तुति का मौका मिलेगा प्रातः 8:00 बजे से बाजे गाजे के साथ ग्राम वासियों के द्वारा कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन रामायण समिति पेंड्रीकला एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न होगा ग्राम पेंड्रीकला में प्रतिवर्ष जनवरी के माह में राज्य स्तरीय सस्वर विराट मानस गान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है पिछले 2 वर्षों से करोना काल होने के कारण यह आयोजन नहीं हो पाया था ग्राम वासियों ने तुलसी मानस प्रतिषठान को बड़े धूमधाम से कराने में जुटे हुए हैं कार्यक्रम की रूपरेखा ग्राम वासियों के साथ मिलकर तैयार कर ली गई है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामायण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजू साहू, कोषाध्यक्ष चंदू साहू, उपकोषाध्यक्ष रोहित साहू, संरक्षक नरेश साहू एवं ग्रामवासियों ने आसपास के समस्त ग्राम वासियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.