×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

जर्जर हुआ आँगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन मे बैठना बच्चो की मजबूरी! Featured

कलेक्टर साहब जरा बच्चो की फरियाद पर भी दीजिये ध्यान! खैरागढ़- राजनादगांव जिले के खैरागढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुतेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं आश्रित ग्राम नवागावकला के आंगनबाड़ी भवन जर्जर स्थिति में है जिसके चलते विगत दो सालों से मुतेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र 01 को व्यावसायिक परिसर के एक कमरे में लगाया जा रहा है वही नवागावकला के आंगनबाड़ी सामुदायिक भवन में लगाया जा रहा है आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा के प्रति अधिकारियों को लगातार यह निर्देश देते हैं कि आंगनबाड़ी भवन सहित स्कूल भवन को अधिकारी कर्मचारी मॉनिटरिंग करते रहे लेकिन अधिकारियों के द्वारा मरम्मत कराने योग्य आंगनबाड़ी की जानकारी जिला कलेक्टर को नही देते ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि जिले में गौण खनिज मद सहित अन्य मदो के तहत आंगनबाड़ी मरम्मत कराया जा सकता है लेकिन अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी जर्जर हालात में पड़े हुए आंगनबाड़ी की मरम्मत के लिए कोई विशेष पहल नहीं किया जा रहा जिसके चलते अधिकारीयो के उदासीनता के चलते नन्हे मासूमो को आंगनबाड़ी भवन में बैठने के लिए सुविधा नहीं मिल रही है गौरतलब है कि ग्राम पंचायत मुतेड़ा के द्वारा ब्लॉक स्तर से जिला कार्यालय में पत्र व्यवहार करके दोनों जगह के जर्जर आंगनबाड़ी की जानकारी देते हुए मरम्मत के लिए राशि की मांग की गई है लेकिन सरकारी तंत्र को मानो इस मांग में अपनी कोई रुचि नहीं दिख रहा है तभी तो दोनों गाव के नॉनिहालो को आंगनबाड़ी भवन की जगह व्यावसायिक परिसर और सामुदायिक भवन में रहकर पढ़ाई करना पड़ रहा है इस मामले में ग्राम पंचायत मुतेड़ा के सरपंच ने बताया कि दोनों जगह के जर्जर आंगनबाड़ी भवन के मरम्मत के लिए पिछले दो साल से जिला कार्यालय में आवेदन दिया जा रहा है साथ ही जनपद पंचायत खैरागढ़ के द्वारा आंगनबाड़ी भवन मरम्मत के लिए तकनीकी प्राक्कलन भी जिला कार्यालय भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक मरम्मत के लिए प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिलने से बच्चो को दूसरी जगह बिठाया जाता है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.