×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

34 वां पड़ाव : नर्मदा पहुंची धर्मयात्रा,हिंदू जन जागरण समिति के सदस्यों ने किया आत्मीय स्वागत Featured

By विजय प्रताप सिंह July 14, 2022 408 0

 

ख़ैरागढ़. राजनांदगांव - कवर्धा मुख्य मार्ग पर बसे गांव ख़ैरा,चकनार,ब्लॉक - छुईखदान में धर्मयात्रा 34 वें पड़ाव में पहुंचीं। हिंदू जन जागरण सेवा समिति ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। सुंदरकांड पाठ आरंभ से पूर्व धर्मयात्रा प्रमुख भागवत शरण सिंह ने नर्मदा कुंड से ख़ैरागढ़ के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए बताया कि नर्मदा का इतिहास भी उतना प्राचीन है। जितना प्राचीन श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर का इतिहास है। प्रचलित कथानकों के अनुसार 1700 के आसपास जब रुक्खड़ स्वामी बाबा का आगमन इस क्षेत्र में हुआ। तो अमरकंटक में बाबा की तपस्या से प्रसन्न मां नर्मदा भी पीछे हो चलीं और एक गड़रिये के बताए अनुसार खैरा,चकनार में अवतरित हुईं। बाबा के स्थान का नाम ख़ैरागढ़ है। जो ख़ैरागढ़ ब्लॉक में है,मां के स्थान का नाम खैरा है। जो छुईखदान ब्लॉक में है। बाबा के गृहग्राम का नाम भी खैरा है। जो कबीरधाम जिले में स्थित है। धर्मयात्रा में राजीव चंद्राकर,देवराज किशोर दास,आदित्यदेव वैष्णव,उत्तम दशरिया,शिवम नामदेव,अरविंद शर्मा,लाल जे के वैष्णव,श्रवण जंघेल,हर्ष वर्धन वर्मा,अजेन दशरिया,अजय वर्मा,भूप वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


अध्यक्ष ने किया अर्पण


मंदिर समिति के अध्यक्ष बलदाऊ सिन्हा ने यात्रा को सहयोग स्वरूप 1100 रुपए प्रदान किए। यह राशि धर्मयात्रा की ओर से श्री रुक्खड़ बाबा के चरणों में अर्पित किया गया। छुईखदान की सेवा भावी जय जगन्नाथ सेवा समिति के समस्त सदस्यगण अब धर्मयात्रा के सहयात्री हैं। और वे सतत साथ चल रहे हैं।


बृजभूषण की संगत के साथ राम के भजनों से झूमे लोग


मां के कुंड स्थल में विवि के कलाकार राम भवसार के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबले पर संगत बृजभूषण सिंह ने दिया। धर्मयात्रियों का भोजन अपने हाथों से  धर्मप्रेमी व हिंदू जनजागरण समिति के सदस्य दुजेराम वर्मा व रमेश जंघेल ने तैयार किया।


हिंदू जनजागरण सेवा समिति बनी ध्वजवाहक


धर्मयात्रा में धर्म और सेवा का अद्भुत समागम देखने को मिल रहा है। मंदिर की अर्चना बड़े महाराज और उनके पुत्र कोमल दुबे जी के हाथों में हैं। धर्मयात्रा के आगे के पड़ाव का संयोजन हिंदू जनजागरण समिति करेगी। समिति के प्रमुख खम्मन ताम्रकार ने धर्मयात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुनीत लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही यात्रा के हर पड़ाव मील का पत्थर होगा।


बुंदेली में होगा 35 वां पड़ाव


यात्रा का 35 वां पड़ाव बुंदेली में होगा। धर्म जन जागरण समिति के सदस्य दिवाकर सोनी ने बताया कि हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घर घर दीप जलाकर धर्मयात्रियों व यात्रा का स्वागत करेंगें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 14 July 2022 13:46

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.