रायपुर : आज यानी शुक्रवार को दोपहर तक एक अच्छी खबर आई थी जिसमें 3 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव केस की संख्या में कमी आई थी पर अभी छत्तीसगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट से खबर मिली है कि तीन और कोरोना मरीजों की पुष्टि कर दी गई इसके साथ आंकड़ा फिर से 89 हो गया।
छत्तीसगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि एक मरीज बिलासपुर एक मरीज काम के और एक बलरामपुर जिले से है और उन्हें भर्ती करने की तैयारी की जा रही इसके साथ ही कुल एक्टिव केस की बात की जाए तो संख्या 89 हो गई है।
गौरतलब है कि आज ही 16 नए केस सामने आए थे। इस तरह से लगातार आंकड़ों में वृद्धि होती जा रही है।छत्तीसगढ़ में कुल 151 पेशेंट सामने आए जिसमें 62 मरीजों को स्वस्थ करके घर भेज दिया गया बाकी 89 मरीजों की देखभाल और इलाज एम्स रायपुर में जारी है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।