×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में 72 मौतें, PM मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर Featured

By May 22, 2020 540 0
file photo file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे अम्फान चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में भारी नुकसान हुआ है जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राज्य का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के दौरे के लिए अपील की थी इसी अपील को स्वीकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू 14 दिनों के लिए जेल भेजे गए,बसों को लेकर हुआ था विवाद

पश्चिम बंगाल में 72 मौतें :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि राज्य में अब तक 72 लोगों की जानें चली गई इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी एक दफा एक दफा राज्य का दौरा कर राज्य के हालात देखें।

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी के बयान से पहले ही ट्विटर पर पश्चिम बंगाल की हालात के ऊपर संज्ञान लिया था और हर संभव मदद करने की का भरोसा भी दिलाया था

अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में हुई तबाही के विजुअल्स देख रहा हूं यह काफी कठिन समय है पूरा देश इस समय पश्चिम बंगाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए हम कामना करते हैं हालात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।


वहीं दूसरी ओर ओडिशा में भी चक्रवात का असर रहा। पश्चिम बंगाल से होते हुए चक्रवात 20 मई की रात बांग्लादेश में दाखिल हो चुका था, जिसकी चपेट में उड़ीसा के 4 जिले भी प्रभावित हुए हालांकि अब चक्रवात बांग्लादेश में और काफी कमजोर पड़ चुका है मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी राज्य का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें :कोरोना संकट से देश की मदद के लिए सामने आए ये सेलिब्रिटी, अपने जीते हुए अवार्ड्स नीलाम कर दिए

यह भी पढ़ें :आज 'राजीव गांधी न्याय योजना' के तहत प्रथम किश्त 1500 करोड़ रूपए प्रदेश के किसानों के खातों में,सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

राजीव जी ने रखी आधुनिक भारत के नवनिर्माण की आधारशिला: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 22 May 2020 09:44

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.