×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

मोहर्रम में पढ़ी जाएगी सिर्फ आसुरा की नमाज़ Featured


शांति समिति की बैठक में हुआ फैसला

खैरागढ़. मोहर्रम पर्व को लेकर थाना खैरागढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी राजेश साहू ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से पूछा कि क्या ताज़िया निकाला जाएगा। जिस पर समाज के सदर रज्जाक खान ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। जिसके तहत 20 अगस्त को सिर्फ यौमे आसुरा की नमाज़ पढ़ी जाएगी। और इबादत की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी साहू ने नगर में व्याप्त समस्याओं के बारे में जाना । बैठक के दौरान समाज के सचिव खलील कुरैशी,सदस्य मोहम्मद याहिया नियाज़ी ने थाना प्रभारी को सुझाव दिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा,गुलाब चोपड़ा,जिला पंचायत सदस्य घम्मन साहू,जिला प्रवक्ता अनुराग तुरे,शिवानी परिहार, वीरेंद्र जैन,रामाधार रजक,सुबोध पांडेय,अभिषेक सिंह,पलाश सिंह,विनय देवांगन,शमशुल होदा खान,अयूब सोलंकी,संजू देवांगन,विमल बोरकर, नीलेश यादव,विनोद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.