नियाव@ खैरागढ़
फेथई तूफान आंध्रप्रदेश से टकराया तो प्रदेशभर में बारिश हुई। दो दिनों खैरागढ़ भी बादलों से घिरा रहा। यहां भी बारिश हुई। पारा गिरा और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास आकर थम गया। गुरुवार को भी दिनभर ठिठुरन महसूस होती रही। इस बीच भाजपा पदाधिकारियों ने दाऊचौरा के प्राइमरी स्कूल में पहुंचकर वहां पढ़ने वाले 55 छात्र-छात्राओं को गरम कपड़े बांटे। कंपकपाती ठंड में गरम जैकेट के नरम प्यार से वे खासा उत्साहित हुए।
ठंड के कारण दो दिनों तक कई लोग घर से नहीं निकले। ऑफिसों का कामकाज भी ढिला चला। बुधवार को मौसम खुलते ही इसमें भी तेजी आई। पार्षद और जनभागीदारी अध्यक्ष विनय देवांगन ने बताया कि ठंड में गरीब बच्चों को ठिठुरता देख उन्हें गरम कपड़े देने की प्लानिंग की गई। गुरुवार को महामंत्री भागवत शरण सिंह ने खुद उन्हें गरम कपड़े पहनाए और पढ़ाई के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। गरम कपड़े पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। उनके पैरेंट्स ने भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान राजीव चंद्राकर, त्रिलोकी देवांगन, अवतार देवांगन, मनोज देवांगन, मोहित पटेल, रवि देवांगन, कामेश यादव, शिक्षिका सावित्री ठाकुर आदि मौजूद रहे।
और इसे भी पढ़ें...
मेरिटोरियस स्टूडेंट को मिलेगी स्पेशल कोचिंग, आने-जाने का खर्च भी देगा प्रशासन



















