नियाव@ खैरागढ़. नवरात्रि के अवसर पर फतेह मैदान में गरबा की धूम मची हुई है। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं। इस बीच कुछ बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण कर थिरक रहे हैं। हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा है। शुक्रवार रात जनपद पंचायत अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को भी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।



















