×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

मोदी सरकार कर रही सत्ता का दुरूपयोग Featured

 

 

ख़ैरागढ़. विपक्षी दल के नेताओं पर असंवैधानिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जारी विज्ञप्ति में कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरूपयोग करते हुए केन्द्रीय एजेन्सियों जैसे-प्रवर्तन निदेशालय, सी.बी.आई. आयकर सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के विरूध्द असंवैधानिक रूप से दबावपूर्वक कार्यवाही करते हुए डराने व दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हम कांग्रेसजन कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। पिछले तीन दिनों से केन्द्र सरकार ने पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति के बिना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय को किले के रूप में बदल दिया है। पुलिस, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर रही है। सत्य की इस लड़ाई के लिए सत्याग्रह, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और एकजुटता को कुचलने के लिए केन्द्र सरकार कूरतापूर्वक बल का प्रयोग कर रही है, जिसका हम कड़ी निंदा करते हैं। इस ज्ञापन के माध्यम से हम मांग करते है कि देश में लोकतांत्रिक व प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बनाये रखने हेतु इस प्रकार की दबावपूर्वक कार्यवाही पर रोक लगाये जाने तथा एआईसीसी मुख्यालय में घटित उक्त मामले को संज्ञान में लेकर प्रकरण पर हस्तक्षेप करते हुए केन्द्र सरकार को इस पर तत्काल रोक लगाये जाने हेतु समुचित निर्देश प्रदान करने की कृपा करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा,उत्तम सिंह,भीखमचंद छाजेड़,आकाशदीप सिंह,सुरेंद्र सिंह,दीपक देवांगन,कपिनाथ महोबिया,समीर कुरैशी,पलाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 17 June 2022 16:18

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.