डोंगरगांव. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष पदम कोठारी के आह्वान पर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोगरगढ़ के अध्यक्ष सुरेश सिन्हा के नेतृत्व में बीते शुक्रवार को डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के मुसरा एवं बिलहरी जोन में सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों की आवश्यक बैठक ग्राम पुरैना में संपन्न हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र से दूसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हमें जन जन तक पहुंचाना है और आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव मे फिर से कांग्रेस की परचम लहराने हेतु सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ कार्य करना है । साथ ही जोन एवं सेक्टर की बैठक हर एक दो महीने में सुनिश्चित कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने हेतु चर्चा की गई ।

बैठक में प्रमुख रूप से बनऊ राम जोशी , होमदत्त वर्मा , मोती वर्मा , राजू वर्मा , जयचंद ठाकुर , तिलक नंदेश्वर , बलराम वर्मा ,ईश्वरी साहू , महेंद्र नागपुरे, सूरज कौशल , राधेश्याम वर्मा , सुदामा , ओमकार साहू , विमल जंघेल , दिलीप साहू, कमल कुमार सिन्हा, ईश्वरी साहू,अशोक कुमार जंघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

