
खैरागढ़. कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर ने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि विधायक निवास अमलीपारा मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक यशोदा ने कहा कि युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से जोड़ने का सपना देखा था, जो आज साकार हो गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महामंत्री सुनील कांत पांडे,दयालु वर्मा,राजा सोलंकी,कोमल वर्मा, मोहित भोंडेकर,रतन सिंगी,डॉ किरण झा,सभापति दीपक देवांगन सभी ग्रामीण कार्यकर्ता गण आदि मौजूद रहे।