ख़ैरागढ़. सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने धान खरीदी के लिए पंजीयन तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। भागवत ने कहा कि सेवा सहकारी समितियों में चल रही हड़ताल की वजह से बड़ी संख्या में किसान पंजीयन से वंचित रह गए हैं, साथ ही भुइयां एप अपडेट न होने के कारण भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उन्हें आवश्यक दस्तावेज़ नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में अब यदि पंजीयन की तिथि आगे नही बढ़ाई जाती तो बहुत से किसान खरीदी से वंचित रह जाएंगे। भागवत ने कहा कि हड़ताल की वजह से किसान कई दिनों से समितियों का चक्कर लगा रहा है, तो एप में तकनीकी ख़ामी का भुगतान भी किसान को ही करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ सेंटरों से भूमि सम्बन्धी दस्तावेज़ निकल रहे हैं। लेकिन ज्यादतर सेंटरों में दिक्कतें सामने आ रही हैं।