×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

राज्यपाल से  डाकलिया ने की मुलाकात  Featured

 
 
 
ख़ैरागढ़. राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में समाजसेवी एवं मनोहर गौशाला खैरागढ़ के मैनेजिंग ट्रस्टी पदम डाकलिया ने भेंट कर उन्हें अपने गौशाला की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने निःस्वार्थ भाव से गौसेवा करने के लिए बधाई दी और कहा कि गौमाता की सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है। डाकलिया ने बताया कि उनकी गौशाला में रह रहीं कामधेनु गाय को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में सबसे लंबी पूंछ वाली गाय का सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि उनकी गौशाला से गौमुत्र के अर्क का निःशुल्क वितरण किया जाता है। इसके अलावा दीवाली के लिए गोबर के दीये निःशुल्क वितरित किए जा रहे है। उनकी गौशाला में गोबर की माला और खाद बनाने का काम भी होता है। इस अवसर पर प्रवीण पारख और तुषी जैन भी उपस्थित थे।
 
 
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.