ख़ैरागढ़. पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उप प्रांताध्यक्ष विष्णु दत्त तिवारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एन के पंचभावे मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत संघ के संरक्षक चिंता हरण सिंह और राकेश बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में संघ का सतत सहयोग करने वाली शक्ति सिंह व देवकी पटेल सहित अन्य का सम्मान किया गया।

इन्होंने ली शपथ
कार्यक्रम में संघ के नव मनोनीत अध्यक्ष बसंत यदु,उपाध्यक्ष द्वय बालकृष्ण गुप्ता,मंशा राम सिमनकर,सचिव रविन्द्र अग्रवाल,सह सचिव रविंद्र कर्महे,कोषाध्यक्ष दयाराम निर्मलकर,उप कोषाध्यक्ष कौशल प्रसाद वैष्णव,संगठन मंत्री कांति साह,प्रेमलाल कर्ष,संयुक्त सचिव शत्रुहन लाल कंवर,कुंवर लाल सिंह,प्रचार सचिव द्वय भूषण लाल महोबिया,डॉ. अरुण टहनगुरिया,बिलकिस लकरकुट्टा,प्रेमलाल यादव,माखन लाल भीमटे,टी ए खान,उमानाथ,रुपनाथ,प्रद्युम्न उपाध्याय,नलिन कुमार श्रीवास्तव,मनराखन देवांगन,मृदुला तिवारी सहित लगभग 800 सदस्य चुने गए।
.jpeg)
संघ के कार्यों की सराहना
स्वागत भाषण अध्यक्ष बसंत यदु ने दिया और आभार रविन्द्र अग्रवाल ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार रखे। और संघ के कार्यों की सराहना की।
