×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

आमापारा में 10 लाख का लूट सोने चाँदी सहित नगद लेकर चोर फरार

गरियाबंद। राजिम के आमापारा में दिनदहाड़े घर में घुसकर दो अज्ञात लोगों ने 10 लाख रुपए की लूट कर ली है। घटना कुछ ही देर पहले की बताई जा रही है। आरोपियों ने परिवार के बच्चे के गले में हंसिया टिकाकट घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक सोने, चांदी और नकद रकम की लूट हुई है जिसमे 5 लाख रूपए नकद और सोने चाँदी शामिल है। पीड़ित का नाम बोझ राम साहू है जो डेली नीड्स के सामने का होलसेल विक्रेता है।

Also read: पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद किया ढ़ाई लाख का गांजा, तस्कर फरार

घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपियों की तस्वीर वहा लगे CCTV में कैद हो गयी है। एसपी समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल, नाकेबंदी जैसी तमाम गतिविधियां शुरू कर दी हैं, पीड़ित परिवार से पूछताछ भी जारी है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 01 August 2020 16:42

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.