नई दिल्ली मोदी सरकार आम जनता के खाते में कल यानी 3 अप्रैल को सीधे रुपए ट्रांसफर करेगी दरअसल यह फैसला लॉक डाउन के दौरान होने वाली परेशानियों के लिए थोड़ी राहत प्रदान करने वाली है
बता दें कि मोदी सरकार ने लॉक डाउन के बाद गरीबों और को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत ₹500 की राशि लोगों के खाते में जमा करें साथ ही साथ महिला जन धन योजना के तहत लाभार्थियों को कल से ₹500 की किस्त मिलनी शुरू हो जाएगी जानकारी के मुताबिक अगले 3 महीने तक यह किस्त जारी हो सकेगी
जानिए किस दिनांक को खाताधारक अपनी राशि का भुगतान कर सकते हैं :
इस बीच ध्यान देने वाली बात यह है कि लोगों को रुपए निकालने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। जैसा कि जिन खाताधारकों के अकाउंट नंबर 0 या 1 पर खत्म होता है, वो 3 अप्रैल को अपने खाते से पैसे निकाल सकेंगे। इसके अलावा किसी अन्य नंबर के खाताधारकों को इस दिन पैसे निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार इस तरह 2 और 3 नंबर से खत्म होने वाले अकाउंट नंबर वाले 4 अप्रैल। इसके बाद 4 और 5 नंबर से खत्म होने वाले खाताधारक 7 अप्रैल। 6 और 7 नंबर से खत्म होने वाले खाताधारक 8 अप्रैल को यह रकम निकाल सकेंगे। बता दें कि सरकार ने कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए, लोगों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर पैसा निकाल सकेंगे।
हमसे जुड़ें, मिलाएं सुर :