भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने गब्बर अंदाज में शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया, शिखर धवन ने लिखा कि :
"इस वक्त जब पूरी दुनिया को रोना से लड़ रही है उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। चाहिए तो 22 करोड़ ले आओ, हमारा एक , सवा लाख के बराबर है बाकी गिनती अपने आप कर लेना। यह बात कहते हुए उन्होंने शाहिद अफरीदी को टैग किया"
यह भी पढ़े :पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मोदी को कहा डरपोक, भारतीय सेना के लिए कही आपत्तिजनक बातें
पूरा मामला :
दरअसल बीते दिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने POK स्थित एक गांव में लोगों की भीड़ के सामने कश्मीर को लेकर अपने अंदर की बौखलाहट का नमूना पेश किया था।
अफरीदी ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को लेकर बहुत आपत्तिजनक बातें कही थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
बताते चलें कि आफरीदी ने कल अपनी हदें पार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक कहा और भारतीय सेना को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही।इसके साथ ही उन्होंने भारतीय वायुसेना में के जवान अभिनंदन को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली और यह सब बातें उन्होंने गांव वालों के बीच कहा।
यह भी पढ़े :लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिलने पर तनाव में आकर, इस एक्टर ने फांसी लगा ली
यह कहा जा सकता है कि एक तरह का भड़काऊ बयान दिया :
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीरियों पर जुल्म कर रहे हैं, एक छोटे से कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 700000 की सेना तैनात कर रखी है जबकि हमारे पूरे मुल्क की सेना 700000 हैं लेकिन पाकिस्तानी सेना के पीछे पूरा पाकिस्तान हैं।
यह भी पढ़े :350 km चलकर सुकमा पहुंचे मजदूर ने कहा- "सरकार पर चवन्नी भर भी विश्वास नहीं है", उसी की जुबानी जानें पूरी कहानी
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।