Print this page

नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पलटी, चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में शोक की लहर Featured

खैरागढ़. खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की वाहन ग्राम सेवती के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक सुनील सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह निवासी ग्राम सहसपुर, शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष की भतीजी को रायपुर छोड़ने गए थे। देर शाम लौटते समय कुम्हारी के पास जाम में फंसने की वजह से उन्होंने अध्यक्ष को इसकी सूचना दी। जवाब में अध्यक्ष ने उन्हें रात वहीं रुकने और सुबह आराम से लौटने की सलाह दी।

 

परिवार और विभाग को झकझोर देने वाली यह घटना शनिवार सुबह लगभग 4 बजे हुई। जैसे ही सुनील खैरागढ़ के लिए रवाना हुए, ग्राम सेवती के पास तेज रफ्तार में गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नगपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

सुनील सिंह की शादी पिछले साल ही हुई थी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा है। पूरे सहसपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। नगर पालिका विभाग में भी शोक व्याप्त है, जहां सुनील अपने व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।

Rate this item
(1 Vote)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items