×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

दो माहिनो से पैसा नहीं मिलने के कारण, सफाई कर्मचारियों ने ठप किया काम

अकलतरा नगर पालिका के ठेकाकर्मियों ने दो माह से लंबित वेतन की की मांग को लेकर काम बंद कर विरोध जताया और सीएमओ से मुलाकात कर शीघ्र वेतन भुगतान करने की मांग की। शहर में सफाई व्यवस्था बंद होने से गुस्साए सीएमओ ने शीघ्र ही काम चालू नहीं करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी देने लगे। इससे गुस्साए कर्मचारी एआईसीसी अध्यक्ष श्रीमती मंजू व नपा उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र वेतन भुगतान करने की मांग की।

सफाई कर्मी राजेश सागर, धनीराम सागर, दिलीप सागर एवं अजय सागर ने बताया कि हर महीने पूरे दिन कार्य करने के बाद भी शासन द्वारा नियमित रुप से वेतन नहीं दिया जा रहा है। शासन से तो विगत चार माह से वेतन नहीं मिला है, लेकिन ठेकेदार विशाल सिंह चौहान के द्वारा सफाई कर्मियों के नवम्बर एवं दिसम्बर माह का वेतन स्वयं के जेब से देकर हम लोगों को राहत प्रदान की है, लेकिन तीज त्यौहार के समय दो माह से वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

कर्मचारियों द्वारा एआईसीसी अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वेतन भुगतान कराये जाने की मांग की गई है। इस संबंध में प्लेसमेंट ठेकेदार विशाल सिंह चौहान का कहना है कि नगरपालिका के सफाई कर्मियों का वेतन पिछले चार माह से नहीं मिला है। नवम्बर एवं दिसम्बर का वेतन उनके द्वारा स्वयं वहन करते हुए सफाई कर्मियों को भुगतान किया गया है। चार माह से वेतन नहीं मिलने से मुझे भी बहुत परेशानी हो रही है।

एआईसीसी सदस्य श्रीमती मंजू सिंह ने इस पूरे मामले में कहा कि सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलना दुःखद है। वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए कलेक्टर एवं नगरीय निकाय मंत्री से बात कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

 
 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items