Print this page

Chattisgarh: दिल्ली रवाना हुए सीएम भूपेश, मंत्रीमंडल की बैठक हुई स्थगित

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल शनिवार को अचानक दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जिससे भूपेश कैबिनेट की होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। विचारणीय है कि छत्तीसगढ़ में तीन दिन से चल रहे आयकर छापामारी की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का सियासी खेल चल रहा है।

इस बीच राजधानी रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन भी कर रही है। इसके पहले मंत्रीमंडल की बैठक कोरबा के पर्यटक स्थल सतरेंगा में होना था। बाद में मुख्यमंत्री की व्यस्तता की बात कहकर बैठक मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई।

इस बीच यह खबर आ रही है कि केंद्रीय आयकर टीम की छापामार कार्रवाई से उत्पन्न् हालात से आलाकमान को अवगत कराने मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं।

सीएम भूपेश 29 फरवरी को गिरौदपुरी मेले में भी शामिल होने वाले थे, साथ ही मैनपाट महोत्सव शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भी थे। यही कारण था कि कैबिनेट की बैठक रायपुर में ही बुलाई गई।

 छापेमार कार्रवाई को अवैधानिक घोषित करेगी कांग्रेस 

सूत्रों के मुतबिक आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई को कांग्रेस, अवैधानिक घोषित करने की तैयारी में है। इसको लेकर शुक्रवार देर शाम ही मुख्यमंत्री बघेल राज्यपाल अनुसूइया उईके से मुलाकात करने के बाद उन्होंने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए राज्य शासन के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप बताया। साथ ही साफ तौर पर कहा कि इसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

बघेल का आक्रामक ट्वीट

मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश कांग्रेस आयकर विभाग की कार्रवाई के ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है-

सुने ले मोदी सरकार !

ये कैंचियाँ हमें उड़ने से खाक रोकेंगी

 कि हम परों से नहीं हौसलों से उड़ते हैं ।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items