Print this page

विजयादशमी का पर्व गौरव का पर्व - चन्द्रशेखर वर्मा Featured

 

 

ख़ैरागढ़. दशहरा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थानीय इकाई ने नगर में पथ संचलन किया। नगर के विभिन्न चौंक चौराहों से होते हुए संचलन सांस्कृतिक भवन पहुंचा। चौंक चौराहों में महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा गोश्वामी की अगुवाई संचलन पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व गौरव का पर्व है,धर्म पर अधर्म की जीत का यह पर्व हमें धर्म की राह पर चलने की सीख देता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संघ चालक राजेश ताम्रकार ने कहा कि संघ के विचारों को जानने व समझने के लिए संघ की शाखाओं में आना होगा। कार्यक्रम में जिला संघ चालक विष्णु साव,नगर संघ चालक मनोज गिड़िया, गौ सेवा समिति के कमलेश रँगलानी मौजूद रहे। 

 

सक्रिय स्वयंसेवकों ने लिया संचलन में हिस्सा

 

संघ की स्थानीय शाखा के जिला सह कार्य वाहक पुष्कर राज बख्शी,जिला शारीरिक प्रमुख शेखर मेश्राम,जिला संस्कृत भारती प्रमुख नरेंद्र साहू,जिला समन्वयक विद्या भारती पूनम चंद साहू , खंड कार्यवाहक हर्ष दशरिया,नगर कार्यवाहक श्री राम यादव,प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता दर्ज कराई।

 

मौजूद रहे गणमान्य जन

 

कार्यक्रम गणमान्य नागरिक के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा पार्षद विनय देवांगन,प्रफुल्ल ताम्रकार,हेमू साहू,विकेश गुप्ता,नारायण बख्शी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

किया गया शस्त्र पूजन

 

कार्यक्रम में परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया। जिसमें सभी ने भागीदारी निभाई।और परंपरा नुसार पूजन किया।

 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items