खैरागढ़ नगर के राजफेमली, ठाकुरपारा और विद्यानगर में मिले कोरोना मरीज, बाकी 6 ग्रामीण।
स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को खैरागढ़ ब्लॉक के 10 कोरोना संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट से पांच-पांच पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 9, 12 और 15 साल है। फत्तेपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: खैरागढ़ के कोविड सेंटर में सबसे ज्यादा 44 मरीज, सोमनी व डोंगरगढ़ के सभी बिस्तर खाली, जिले में 17503 पॉजिटिव
कोरोना संक्रमित 10 में से 6 महिलाएं और 4 पुरुष। एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा बाकी सभी की उम्र 40 से कम है। इसमें चार नगर के राजफेमली, ठाकुर पारा और विद्यानगर के रहने वाले हैं। बाकी बांध नवागांव से दो और देवरी, गर्रापार, फत्तेपुर, सिंगारपुर से एक-एक हैं।

डॉक्टरों ने कुल 10 में से एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है, 5 मरीज कोविड सेंटर में भर्ती किए गए हैं और बाकी चार होम आइसोलेशन में हैं। एक दिन पहले ही नगर के राजफेमली और विद्यानगर से दो-दो मरीज मिले थे। आज मिले संक्रमित भी इन्हीं से संबंधित बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: खैरागढ़ के कोविड सेंटर में सबसे ज्यादा 44 मरीज, सोमनी व डोंगरगढ़ के सभी बिस्तर खाली, जिले में 17503 पॉजिटिव