युवा व्यवसायियों की सक्रियता के बाद मची Khairagarh के व्यापारी संघ में खलबली।
खैरागढ़. प्रदेश में Corona संक्रमण के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैैं, जबकि Lockdown केे चलते कारोबार का ग्राफ लगातार गिर रहा है। ऐसे समय में Khairagarh व्यापारी संघ की सियासत गरमाई हुई है। व्यवसायियों के बीच चुनावी घमासान की सुगबुगाहट है।
Also read: रायपुर में आज भी कोरोना का ब्लास्ट 123 नए मामले आए सामने, वही प्रदेश में 334 संक्रमित मरीज मिले
ऐन Corona काल में मची इस खलबली का सबसे बड़ा कारण है युवा व्यवसायियों की सक्रियता। पिछले दिनों इन्ही युवाओं ने हताश होकर कंटेनमेन्ट ज़ोन में कारोबार की कठिनाइयों को प्रशासन के सामने रखा था। शिरीष मिश्रा, व्यापारी मोटवानी, रिक्की यादव, नितेश जैन सहित युवा व्यवसायियों ने एसडीएम से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने कंटेनमेन्ट ज़ोन का दायरा एक किलोमीटर से घटाकर 200 मीटर किया था।
Also read: Khairagarh में अंधा मोड़ है माना, दुकान-मकान हटाने दिए 25 लाख, Drawing-Design में हुई गड़बड़ी भूल गए ...

इस घटना के बाद से ही संघ को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। वर्तमान पदाधिकारियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए। उनके इस्तीफे की मांग उठी। बताया गया कि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसके बावजूद चुनाव नहीं कराया गया है। नए पदाधिकारियों का चुनाव जरूरी है। युवाओं की आवाज वरिष्ठ सदस्यों के कानों तक पहुंची। माहौल गर्माता देख पूर्व अध्यक्ष उत्तम चंद छाजेड़ के मकान में बैठक रखी गई और चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी विशेष आमंत्रित सदस्यों को सौंपी गई। इसमें उत्तम चंद छाजेड़ के अलावा मनोज गिड़िया और नरेंद्र बोथरा का नाम भी शामिल है।
Also read: BJP का विरोध: MLA से कराया भूमिपूजन, MP को नहीं बुलाया, Officer बोले- कार्यक्रम हमने नहीं कराया
सदस्यों से कहा गया है कि वे सोमवार (27 जुलाई) तक वार्षिक शुल्क 200 रुपए जमा कर दें ताकि 28 जुलाई से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। शुल्क जमा करने के लिए ये 6 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
1. गुरुदेव फर्निचर, सिविल लाइन
2. जैन ट्रैक्टर, नया बस स्टैंड
3. खेमराज टैक्सटाइल, गोलबाजार
4. गुप्ता प्रोविजन, बख्शी मार्ग
5. साई टेलीकॉम, इतवारी बाजार
6. शंकर किराना, बरेठ पारा
युवाओं का होगा अपना पैनल!
वैसे तो व्यापारी संघ में सत्ताधारी पार्टी का ही वर्चस्व रहा है। ऐसे ही शख्स सर्वसम्मति से चुने जाते रहे हैं, किन्तु इस बार परंपरा टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। युवाओं की सक्रियता बता रही है कि वरिष्ठ अड़े तो वे चुनाव में अपना पैनल उतारेंगे!

अनुमति मिली तो होगा चुनाव
व्यापारी संघ के अध्यक्ष घेवर कोठारी ने बताया कि संघ में 250 से ज्यादा सदस्य हैं। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल प्रशासन से अनुमति लेना बाकी है। अनुमति मिली तो निर्धारित तिथि को चुनाव होगा।