×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Mahabhiyan: आज कुंड की सफाई कर डुबकी लगाई, कल 'निर्मल त्रिवेणी' को सींचने लाएंगे नर्मदा जल Featured

खैरागढ़ का खैरा प्रेम: सफाई का अलख जगाने सुबह से पहुंची निर्मल त्रिवेणी महाभियान (Nirmal Triveni Mahabhiyan) की टीम।
रुक्खड़ बाबा की कथा सुनकर भक्तों ने नर्मदा कुंड में लगाई डुबकी।

खैरागढ़. निर्मल त्रिवेणी महाभियान (Nirmal Triveni Mahabhiyan) की टीम तय कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह से चकनार पहुंची। वहां मां नर्मदा के मंदिर व कुंड के आसपास की साफ-सफाई की गई। इस मुहिम में गांव तथा गंडई के युवा भी शामिल हुए। Also read: खैरा से खैरागढ़ (Khairagarh) तक बहेगी निर्मल धार, शिवालयों में नर्मदा (Narmada) जल चढ़ाकर रोपे जाएंगे पौधे ...

 

सफाई अभियान के बीच श्री रुक्खड़ स्वामी और मां नर्मदे से जुड़ी किवदंति सुनकर खैरागढ़ वालों का खैरा प्रेम जाग उठा। सफाई करने के बाद उन लोगों ने कुंड में डुबकी भी लगाई।

वीडियो में देखिए कैसे चल रहा श्रमदान, सुनिए कथा...

 

खैरागढ़ के शिवालयों में चढ़ाएंगे नर्मदा जल

सम्भवत: यह पहली बार होगा, जब कुंड से जल लाकर मंदिर में शिव लिंग पर चढ़ाया जाएगा। इसके लिए निर्मल त्रिवेणी महाभियान की टीम सोमवार सुबह से चकनार जाएगी। वहां से आने के बाद खैरागढ़ के शिवालयों में अभिषेक होगा। Also read: खैरा से खैरागढ़ (Khairagarh) तक बहेगी निर्मल धार, शिवालयों में नर्मदा (Narmada) जल चढ़ाकर रोपे जाएंगे पौधे ...

 

फिर मंदिर-मस्जिद में रोपेंगे पौधे


शिवालयों में नर्मदा चल चढ़ाने के बाद मंदिर-मस्जिदों में वृहद पौधारोपण का काम शुरू होगा। इसके तहत नगर के मुक्तिधामों को लेकर भी प्लानिंग की गई है। Also read: खैरा से खैरागढ़ (Khairagarh) तक बहेगी निर्मल धार, शिवालयों में नर्मदा (Narmada) जल चढ़ाकर रोपे जाएंगे पौधे ...

बीते साल लगाए गए 3000 पौधों में से ज्यादातर जीवित हैं और इसी से उत्साहित टीम ने छायादार व फलदार पौधे लगाने के लिए धार्मिक स्थलों का चयन किया है।

 

इन तस्वीरों में टीम की मेहनत और सफलता की खूबसूरती

 

Also read: खैरा से खैरागढ़ (Khairagarh) तक बहेगी निर्मल धार, शिवालयों में नर्मदा (Narmada) जल चढ़ाकर रोपे जाएंगे पौधे ...

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

 

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Sunday, 12 July 2020 16:23

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.