जांजगीर : प्रदेश के जांजगीर जिला में हदनेवरा क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां एक गर्भवती महिला को रखा गया था खबर मिली है कि महिला ने गुरुवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दरअसल महिला जम्मू से लौटी हुई थी और जैसा कि प्रदेश सरकार अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन में रख रही है इसी प्रक्रिया के तहत महिला को भी क्वॉरेंटाइन में रखा गया था।महिला शिवरीनारायण के 1 गांव लोहारसी की रहने वाली थी।
महिला गर्भवती थी और प्रसव होने वाला था। जिसके लिए क्वॉरेंटाइन से अस्पताल में शिफ्ट किया गया पर प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई, पति का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के वजह से ऐसा हुआ इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि महिला को देखने ना तो डॉक्टर आए ना ही कोई नर्स आई।
जिसके बाद गुरुवार रात को जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 361 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की : देखें सूची
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।