×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

इस राज्य में 6 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार

बिहार में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है, कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है, नीतीश सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले 16 अगस्त तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई थी।

बिहार में कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 461 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 72 हजार से अधिक कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 31 हजार से अधिक है, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश भर में लॉकडाउन लगा दिया गया था. हालांकि, लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई है।

Also read: भाजपा नेता व पूर्व RDA अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

नीतीश सरकार ने कोरोना के कहर के मद्देनजर कई तरह की पाबंदियां जारी रखी हैं, रात 10 से सुबह 5 बचे तक का नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, दुकानों और बाजारों को समय और बाकी नियमों के हिसाब से आवश्यक प्रतिबंधों के अधीन संचालित करने की इजाजत दी जाएगी। प्रदेश में शॉपिंग मॉल, धर्म स्थल अभी नहीं खुलेंगे।

रेस्त्रां को सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी. सरकारी- निजी दफ्तर में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारी को आने की इजाजत होगी. इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी। दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक खोलने की इजाजत होगी. कंट्रक्शन से जुड़ी सभी गतिविधि चालू रहेंगी।
बिहार से सटे राज्य झारखंड में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. राज्य में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. रात 10 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, मॉल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, पार्क, होटल, सिनेमा हाल पहले की तरह बंद रहेंगे।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.