Madhyapradesh की राजधानी Bhopal में सामने आया ये अजीबो गरीब मामला।
राजनीति डेस्क. एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, वह भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में। वहां एक शख्स दर्जी के खिलाफ Police Station पहुंच गया। सिर्फ इसलिए कि दर्जी (Tailor) ने उसका कच्छा छोटा सील दिया। Also read: नक्शा बनवाने पहुंची महिला की आबरू पर पटवारी ने हाथ डालने का प्रयास किया, जाने फिर क्या हुआ
शख्स का कहना है कि उसने दर्जी (Tailor) को दो मीटर कपड़ा दिया था। फिर भी दर्जी ने उसका कच्छा छोटा सील दिया। जब वह कच्छे को बड़ा करने दर्जी के पास गया तो उसने मना कर दिया।
Tailor के मना करने पर शख्स सीधे हबीबगंज थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई और Police ने केस दर्ज किया। शख्स का नाम कृष्ण कुमार दुबे है।
दुबे ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसने अपने पड़ोस के ही टेलर को 2 मीटर कपड़ा कच्छा बनाने के लिए दिया था, लेकिन उसने कच्छा छोटा सिल दिया। इसके बाद जब टेलर को कच्छा बड़ा करने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। दुबे ने पुलिस को लिखा है कि उसके शिकायत के आवेदन स्वीकार किया जाए और टेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
Also read: नक्शा बनवाने पहुंची महिला की आबरू पर पटवारी ने हाथ डालने का प्रयास किया, जाने फिर क्या हुआ