बस्तर. बिलासपुर डीएसपी अभिनव उपाध्याय की गुनगुनाती समझाइश के बाद बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के दंतेश्वरी फाइटर ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने आदिवासी इलाके में रहने वालों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय समझाने के लिए गोंड़ी में गीत बनाया है। दंतेश्वरी फाइटर्स खुद इस गीत को गा रहे हैं। इस पर झूम रहे हैं। आने-जाने वालों को हाथ धोने के फायदे समझा रहे हैं।
लॉकडाउन में फीस लेने के लिए दबाव न बनाएं स्कूल
दरअसल, यह वीडियो खुद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट किया है। इसमें दंतेवाड़ा फाइटर्स के द्वारा गोंड़ी गीत पर परफार्म किया जा रहा है। उनकी नृत्य शैली से पता चल रहा है कि वे लोगों को बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग मेटेन करने की सीख दे रहे हैं।
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में दंतेश्वरी फाइटर की तरफ से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए गोंडी में गीत तैयार किया गया है । जिसे गाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई।
— Tamradhwaj Sahu (@tamradhwajsahu0) April 9, 2020
इस अनूठी पहल के लिए पुलिस प्रशासन व विशेषता दंतेश्वरी फाइटर की पूरी टीम को शुभकामनाएं। pic.twitter.com/MCvhlShyIW
ताम्रध्वज साहू ने लिखा है- ‘बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में दंतेश्वरी फाइटर की तरफ से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने के लिए गोंड़ी में गीत तैयार किया गया है। इसे गाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई। इस अनूठी पहल के लिए पुलिस प्रशासन व विशेष तौर पर दंतेश्वरी फाइटर की पूरी टीम को शुभकामनाएं।’
रोज फेसबुक पर लाइव होकर एक्सरसाइज कराती है दुर्ग पुलिस
डीएसपी उपाध्याय की पहल के बाद अलग-अलग जिलों में ऐसे ही प्रयोग हो रहे हैं। दुर्ग पुलिस रोज सुबह 7 साढ़े 7 के आसपास किसी एक सोसायटी में एरोबिक्स की क्लास लगाती है। इसका फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी किया जाता है ताकि लोग इससे प्रेरित हों।
डीएसपी उपाध्याय ने गाया था प्यार का नगमा
इस अनूठी पहले के प्रेरणा बने हैं बिलासपुर डीएसपी अभिनव उपाध्याय जिन्होंने प्यार का नगमा गाकर कोरोना को भगाने के तरीके बताए। उनकी वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। इसके बाद बाकी जगहों की पुलिस भी सकारात्मक रूप से सक्रिय हुई।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।