अम्बिकापुर। अंबिकापुर- रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हुई है। दो पुलिसकर्मियों की मौत से बलरामपुर पुलिस परिवार में शोक का माहौल है। राजपुर से गंभीर अवस्था में अंबिकापुर लाते वक्त रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई थी, जबकि एक की मौत घटनास्थल पर ही हुई थी।
कोरबा जिले के बालको निवासी कवि चौहान बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। चलगली निवासी आरक्षक मनबोध आयाम की ड्यूटी बलरामपुर पुलिस लाइन से बरियों चेक पोस्ट पर लगाई गई थी। ये दोनों आरक्षक गुरुवार को राजपुर निवासी चूड़ी व्यवसाई सत्यनारायण कश्यप उर्फ छोटू के साथ राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन गए हुए थे।
वहां से तीनों रात को मोटरसाइकिल से राजपुर वापस आ रहे थे। ग्राम झींगों के समीप अंबिकापुर से बलरामपुर की ओर जा रही पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीआर 4582 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दी थी ।हादसे के बाद पिकअप चालक वहां से भाग निकला था। घटनास्थल पर ही आरक्षक कवि चौहान की मौत हो गई थी।
Corona Iffect: पाक पीएम इमरान ने ट्विटर पर छेड़ा कश्मीर राग Featured
राजपुर पुलिस ने पिक अप कर लिया है ।हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत से बलरामपुर पुलिस परिवार में शोक का माहौल है। दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया :