छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सोमवार को वे सड़कों पर उतर आए। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की बात कही है।
Also read: CAF कैंप से लापता हुए हेड कॉन्स्टेबल का मिला शव, नक्सली वारदात की आशंका
प्रदेश में करीब डेढ़ साल से 14580 पदों के लिए शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया रुकी हुई है। इसको लेकर अभ्यर्थी अब बीएड-डीएड संघ के बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा, 22 अगस्त को दिए धरने में हमने अल्टीमेटम दिया था कि 1 सितंबर तक मांगे पूरी नहीं की गई तो वे अनिश्चितकाल हड़ताल करेंगे। ये हड़ताल का आज पहला दिन है।
Also read:सावधान: शराब दुकान के कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, शराब दुकान जाने वाले हो जाएँ सावधान
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी हड़ताल मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी। अगर पुलिस-प्रशासन यहां से जबरदस्ती उठाता है तो सभी अभ्यर्थी अपने-अपने घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके लिए स्थानीय तहसीलदार व एसडीएम को सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे गाइडलाइन के अनुसार ही प्रदर्शन करेंगे।