Print this page

जल्द बनेगा बिलासपुर का पहला फोरलेन Bridge

बिलासपुर। शहर में पहले फोरलेन ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुछ वर्ष पहले सिरगिट्टी रेलवे फाटक में एक रेल दुर्घटना में कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इस भीषण दुर्घटना के बाद से ही शहर में उक्त स्थान पर ब्रिज की आवश्यकता महसूस की जाती रही है। जनता भी इसकी मांग लंबे समय से कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनने के बाद जनता की मांग को गंभीरता से लिया गया और विधानसभा में इसे स्वीकृत कर बजट में इसके निर्माण का प्रावधान किया गया।
विधायक पांडेय ने सोमवार को इस ब्रिज की ड्राइंग देखी और विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 1150 मीटर लंबा, 80 मीटर चौड़ा और 9 मीटर ऊंचा यह ब्रिज व्यापार विहार से सिरगिट्टी तक जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 250 करोड़ रुपए होगी। इस ब्रिज के बनने से शहर से आने वाली बड़ी गाडिय़ों के ट्रैफिक को मैनेज करने में सहायता मिलेगी। यह व्यापार विहार, रेलवे, सिरगिट्टी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात होगा। श्री पांडेय ने आश्वासन दिया है कि इसका निर्माण जल्द ही शुरू होगा।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 22 June 2020 15:42
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2