×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

सप्ताह में 6 दिन व्यवसाय खोलने के फैसले से रायपुर सराफा एसोसिएशन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार Featured

By May 31, 2020 450 0
  • मुख्यमंत्री बघेल का रायपुर सराफा एसोसिएशन ने जताया आभार

  • सप्ताह में 6 दिन व्यवसाय खोलने के फैसले से व्यावसायियों में हर्ष

रायपुर : 28 मई 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में हरख मालू के नेतृत्व में रायपुर सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर नगर में एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान अब सप्ताह के 6 दिन व्यवसाय खोलने का निर्णय लिए जाने पर उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस फैसले से व्यापार जगत में खुशी की लहर है और अपने व्यवसाय के संचालन के लिए आसानी हो गई है।

वर्तमान में लॉकडाउन के दौरान इस मुश्किल घड़ी में व्यापार जगत के लिए यह कदम संजीवनी की तरह है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि सभी व्यवसायी द्वारा मास्क आदि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही व्यापार का संचालन किया जाए। इस अवसर पर कैलाश सोनी और अनिल कुचेरिया सहित रायपुर सराफा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  :बड़ी खबर : लॉक डाउन की तारीख फिर से बढ़ गई, देखिए क्या-क्या राहत और गाइडलाइंस के साथ आया है लॉक डाउन 5.0

छत्तीसगढ़ में आईएएस को खीर पूड़ी तो आईपीएस को दाल भात ✍️जितेंद्र शर्मा

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)

Latest from