Print this page

उत्सव : पारंपरिक तरीके से पिपरिया में मनाया गया भोजली का पर्व Featured

युवा ने संभाली कमान,बुजुर्गों में दिया अशीर्वाद

 

खैरागढ़. पिपरिया वार्ड क्रमांक 02 में भोजली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम के मुख्य चौंक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम के हर वर्ग और हर उम्र के रहवासी ने हिस्सा लिया। पारम्परिक छग वेशभुषा में जहां लड़कियों ने सुवा नृत्य किया,तो ग्राम की बुजुर्ग महिलाओं ने भी इसमें अपनी भागीदारी निभाई। 2 वर्षों के कठिन कोरोनाकाल के बाद गांव में उत्साहजनक वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर संकल्प युवा क्रांति संगठन के हर्ष वर्धन वर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि आज की युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति व संस्कारों को जाने और समझें। साथ ही ये सारे संस्कार अनंतकाल तक चिर स्थाई रहे। कार्यक्रम में भीषम वर्मा,अजय वर्मा,सहित युवागण शामिल रहे।

 

बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

उत्साहजनक वातावरण में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में अच्छा खासा उत्साह रहा। खासकर महिलाओं ने कार्यक्रम में सार्थक भागीदारी निभाई। वहीं बुजुर्गों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजन से जुड़े युवाओं को आशीर्वाद दिया। और सकारात्मक कार्यों से सदा जुड़े रहने की सीख दी।

 

राष्ट्रवादी विचारों से जुड़ी है टीम 

संकल्प क्रांति युवा संगठन की राष्ट्रवादी विचारों से जुड़ी हुई है। और नशामुक्ति अभियान से लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हैं। जिनका उद्देश्य ग्राम स्तर पर लगातार सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रयास करते रहना है। 

 

सांसद दे चुके हैं शाबाशी

युवाओं की इस टीम को सांसद संतोष पांडेय खुद पहुंचकर शाबाशी दे चुके हैं। कुछ माह पहले पिपरिया कबीर आश्रम में सांसद ने केवल युवाओं को सराहकर शाबाशी दी थी। बल्कि।कार्य को सतत जारी रखने की सीख भी दी थी।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 25 August 2021 13:24
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items