Print this page

डॉ. रमन ने किस पर कसा तंज… लोग बेड और दवा के लिए रो रहे और आप असम में नाच रहे हैं… पढ़िए पूरी रिपोर्ट Featured

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का ट्वीट।

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी में स्वास्थ्य मंत्री उच्चाधिकारियों की मीटिंग ले रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। डॉ. रमन ने तकरीन दो घंटे पहले ही यह ट्वीट किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ सब याद रखेगा @bhupeshbaghel जी। डॉ. रमन सिंह ने हालही में हुए रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच को भी निशाने पर लिया और आगे लिखा, ‘देश जब कोरोना से लड़ने की तैयारी कर रहा था, आप रोड सेफ्टी मैच कराकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।’

यह भी पढ़ें: शराब दुकान की टाइमिंग बदली… कोरोना को लेकर रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर जारी किया गया नया आदेश

डॉ. रमन ने असम चुनाव को लेकर भी लिखा, ‘पूरे देश में वैक्सीनेशन हो रहा था, आप राजनीति कर रहे थे। लोग अस्पतालों में बेड और दवाई के लिए रो रहे हैं, आप असम में नाच रहे हैं।’

डॉ. रमन सिंह के ट्वीट में दो वीडियो भी हैं। इसमें से एक दुर्ग मुक्तिधाम का है, जहां कोरोना से ही मौत के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है और दूसरा वीडिया असम चुनाव के दौरान प्रचार का है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 02 April 2021 17:07
प्राकृत शरण सिंह

Latest from प्राकृत शरण सिंह