Print this page

ICU से निकले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन, ट्रंप ने कहा- Get well Boris!!

एजेंसी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद तबियत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। अब वे आईसीयू से बाहर आ गए हैं। गुरुवार शाम डाउनिंग स्ट्रीट ने यह जानकारी दी। कहा गया कि उनके ठीक होने के शुरुआती चरण में उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।

ट्रंप के बाद इजरायल प्रधानमंत्री बोले- धन्यवाद मोदी

इससे पहले डाउनिंग स्ट्रीट ने गुरुवार को दिन में इस बात की पुष्टि की थी कि जॉनसन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इस खबर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया और बताया कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को तुरंत आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने उनके जल्छ अच्छे होने की कामना की। फिलहाल बोरिस जॉनस की हालत खराब होने के चलते ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने उनका कार्यभार संभाल रखा है।

चीन में एक बार फिर कोरोना का कहर, 63 नए मामले सामने आए 

ब्रिटेन में हो चुकी है 7,978 की मौत

ब्रिटेन में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण से 881 लोगों की मौत हुई। देश में संक्रमण से अभी तक 7,978 लोगों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मृतकों के संबंध में सूचना देते हुए चेतावनी दी कि देश में अभी तक वायरस संक्रमण के मामले चरम दौर में नहीं पहुंचे हैं।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2

Related items