Print this page

24 घंटे के भीतर कश्मीर में आतंकियों से दूसरी मुठभेड़, शोपियां में तीन Terrorist ढेर Featured

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों (Terrorists) को ढेर कर दिया. कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है. इस तरह पिछले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में 6 आतंकवादी मारे जा चुके हैं.

इससे पहले शुक्रवार को कुलगाम में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों (Terrorists) को ढेर किया था. कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ उस समय देखने को मिली है, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं.


गुरुवार को भी कुपवाड़ा में सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास terrorists की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर तीन आतंकियों (Terrorists) को मार गिराया था.

Also read ; मंत्री पुत्र को फटकारने वाली Gujarat की महिला कांस्टेबल सुनीता इस्तीफा देकर बनेगी IPS

एक अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों (Terrorists) के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली, तो Police , Army और CRPF की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस दौरान आतंकियों (Terrorists) ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया.

आपको बता दें कि कश्मीर घाटी से आतंकियों (Terrorists) को ख़तम करने के लिए सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षा बल आतंकियों को खोज-खोजकर मार रहे हैं. सुरक्षा बलों को कश्मीर घाटी में आतंकी संगठनों के कमांडरों को भी ढेर करने और आतंक की कमर तोड़ने में कामयाबी मिली है. इस साल अब तक कश्मीर घाटी में 136 आतंकी (Terrorist) मारे जा चुके हैं.

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 18 July 2020 14:20
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1