×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

नहीं रहे मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान : देश दुनिया में शोक का माहौल Featured

By April 29, 2020 1013 0

बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान ख़ान का निधन हो गया है। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

उनके एक प्रवक्ता ने बताया है, "मुझे यकीन है कि मैं हार चुका हूँ- अभिनेता इरफान खान ने 2018 में अपने नोट में यह दिल छू लेने वाली बात लिखी थी, जब वो कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे और आज यह दुखद ख़बर हम दे रहे हें कि वो हमारे बीच नहीं रहे"

यह भी पढ़ें :CORONA : भारत में अगले महीने से बनेगी कोरोना वैक्सीन, एक वैक्सीन का दाम 1000 रूपये

"इरफ़ान एक मजबूत इरादों वाले इंसान थे जिन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा अपने क़रीब आने वाले लोगों को प्रेरणा दी. 2018 में असमान्य कैंसर होने का पता लगने के बाद से उन्होंने साथ आई चुनौतियों का जमकर मुक़ाबला किया और अपने जीवन को संभाले रखा. वो अपने परिवार को जिन्हें उन्होंने हमेशा बहुत प्यार किया, छोड़कर जन्नत चले गए हैं, उन्हें अपने परिवार का भरपूर प्यार मिला, वो अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए हैं हम सब उनकी आत्मा की शांति की दुआ करते हैं"

मंगलवार को इरफ़ान ख़ान को कोलन इंफ़ेक्शन के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इरफ़ान की पत्नी सुतापा सिकदर भी स्क्रीन प्ले राइटर हैं।

यह भी पढ़ें :Big breaking : सूरजपुर में मिले एक साथ 9 नये कोरोना मरीज, मरीजों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल : देखिये ताजा आंकड़े

इरफ़ान की बीमारी :

पिछले साल (2019) में इरफ़ान ख़ान लंदन से इलाज करवाकर लौटे थे और लौटने के बाद वो कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में ही ट्रीटमेंट और रुटीन चेकअप करवा रहे थे. बताया जाता है कि फ़िल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी।

ऐसे में कई बार पूरी यूनिट को शूट रोकना पड़ता था और जब इरफ़ान बेहतर महसूस करते थे, तब शॉट फिर से लिया जाता था.हाल ही में इरफ़ान ख़ान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया।

लॉकडाउन की वजह से इरफ़ान अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो पाए थे.ख़बर है कि उन्‍होंने वीडियो कॉल के ज़रिए ही मां के जनाज़े में श‍िरकत की थी.

54 वर्षीय इरफ़ान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़‍ित थे। वह विदेश में इस बीमारी का इलाज करवा रहे थे और हाल ही मुंबई लौटे थे दो साल पहले मार्च 2018 में इरफ़ान को अपनी बीमारी का पता चला था। इरफ़ान ने अपने चाहने वालों के साथ ख़ुद ये ख़बर शेयर की थी।

उन्होंने ट्वीट किया था, "ज़िंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाता है। मेरी ज़िंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन, मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताक़त ने मुझमें उम्मीद जगाई है"

यह भी पढ़ें :Lockdown : यूपी के भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा मुसलमानों से सब्जी मत खरीदो, वीडियो हुआ वायरल

बीमारी के बारे में पता चलते ही इरफ़ान ख़ान इलाज के लिए लंदन चले गए थे. इरफ़ान वहां क़रीब एक साल रहे और फिर मार्च 2019 में भारत लौटे थे।

इरफ़ान ख़ान की चर्चित फ़िल्में के नाम हैं-- सलाम बॉम्बे, स्लमडॉग मिलेनियर, द लंच बॉक्स, तलवार, लाइफ़ ऑफ़ पाई, हिंदी मीडियम, ऑन, ब्लैकमेल, अंग्रेजी मीडियम, पान सिंह तोमर, मक़बूल, हासिल। source : BBC

इरफ़ान ख़ान को अभिनय के लिए 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें :Lockdown का उल्लंघन करना भारी पड़ा : देखिये रायपुर पुलिस ने क्या किया

यह भी पढ़ें : 55 लीटर देशी शराब की तस्करी करते हुए सब इंस्पेक्टर गिरफ़्तार

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 29 April 2020 15:17

Latest from

Related items