×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

Breaking : उत्तर कोरिया के तानाशाह 'किम जोंग उन' की सेहत को लेकर बढ़ी असमंजस

By April 21, 2020 770 0
file photo file photo

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की हाल ही में कार्डियोवैस्कुलर (हृदय से जुड़ी) सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई है। समस्या काफी गंभीर बताई जा रही है।

"ब्लूमबर्ग" के मुताबिक अमेरिका इस वक़्त किम की सेहत के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में लगा हुआ है।यूएस के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा "किम की हालत गंभीर बनी हुई है,पिछले हफ्ते हुई सर्जरी के बाद उनकी हालत बिगड़ गई"

CNN ने रिपोर्ट जारी की जिसके अनुसार अमेरिका के अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा की किम जोंग उन की सर्जरी हुई है।
20 अप्रैल को एक ओर अधिकारी ने कहा कि उनकी सेहत के बारे में अभी कोई भी जानकारी पाना मुश्किल हैै।

सड़क पर बिखरे पड़े रहे 500 के कई नोट : देखिये क्या हुआ

जानिए साउथ कोरिया का क्या कहना है :
'अल जजीरा' का कहना है कि साउथ कोरिया सरकार ने इस बात की कोई जानकारी ना होने की बात कही है।

ITR फॉर्म में बदलाव : CORONA संकट की वजह से निवेश, भुगतान समयसीमा में छूट

इससे पहले सोमवार को, उत्तर कोरिया के समाचारों में विशेषज्ञता वाले एक दक्षिण कोरियाई ऑनलाइन मीडिया आउटलेट ने किम को कार्डियोवास्कुलर प्रक्रिया से गुजरने की सूचना दी थी और वह ठीक हो गए।


हालांकि नॉर्थ कोरिया की बातें बड़ी मुश्किल से दुनिया के सामने आ पाती है।सभी मीडिया अलग - अलग रिपोर्ट जारी करती है यही वजह है की किम जोंग उन के बारे में अलग अलग रिपोर्ट मिल रही है।

Lockdown : घर बैठे पुरुष तनाव के कारण अपनी भड़ास महिलाओं पर निकाल रहे हैं - राष्ट्रीय महिला आयोग

NK News जो नॉर्थ कोरिया की गतिविधियों की जानकारी देता है इस वेबसाइट के सीईओ द्वारा 20 अप्रैल को ट्वीट कर कहा गया : ‘ये सच में ध्यान देने वाला है कि किम जोंग उन पिछले हफ्ते से दिख नहीं रहे हैं, 15 अप्रैल को भी नहीं दिखे लेकिन इसे भी स्वीकार किया जाना चाहिए कि उनकी हेल्थ को लेकर कई सारी ‘अफवाहें’ फैल रही हैं 2014 में भी उनके गायब होने पर ऐसी अफवाहें फैली थीं’

नॉर्थ कोरिया के मामलों को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट Daily NK ने कहा -15 अप्रैल को अपने दादा किम इल-सुंग के जन्मदिन के जश्न में किम अपने स्वास्थ्य के बारे में अटकलों को हवा देते हुए मौजूद नहीं थे। 2012 में सत्ता में आने के बाद वह पहली बार इस आयोजन से अनुपस्थित रहे थे।

और जब पुलिस के सामने,तीन लोगो को पीट - पीट कर मौत के घाट उतारा गया : देखिये वीडियो

मरकज मामला: मौलाना साद ने नहीं दिए दस्तावेज संबंधी जवाब, अब अगले हफ्ते सीधी पूछताछ

 

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Tuesday, 21 April 2020 21:09

Latest from

Related items