छुईखदान थाना क्षेत्र की घटना / एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, इंसाफ के लिए भटक रहे हैं मृतका के परिजन।

नियाव@ खैरागढ़

छुईखदान थाना क्षेत्र के बाजगुड़ा में हुए हत्याकांड के बाद युवती की लाश बरामद नहीं हुई है। न ही सहआरोपियों से पूछताछ की गई है। मृतका के परिजनों पुलिस की कार्रवाई पर संदेह है। उनका आरोप है कि आरोपी डोमेंद्र वर्मा खैरागढ़ थाने में पदस्थ पुलिस जवान का भांजा है, इसलिए जांच में लेट लतीफी की जा रही है। एसपी से शिकायत करने के बावजूद पुलिस का रवैया काफी सुस्त है।

मृतका रेखा के पिता गणपत जंघेल का कहना है कि आरोपी डोमेंद्र के तीन रिश्तेदार इस पूरी साजिश में शामिल हैं। यह बात बताने के बावजूद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ नहीं की है। सवाल ये उठता है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के बाद उन उन्होंने आरोपी और उसके परिवार पर शक जाहिर किया था। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। आरोपी के सरेंडर करने से पहले उसके दोस्त ने घर आकर मृतका की मां को घटना की जानकारी दी थी। गणपत का कहना है कि आरोपी और उनके साथियों ने इरादतन हत्या की है। पूरी प्लानिंग के साथ उसे कॉलेज के सामने से अगवा किया गया। फिर उसकी हत्या की गई। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाया गया। मृतका की मासी उमेश्वरी वर्मा का कहना है कि मौके पर युवती के कपड़े, बाल और कुछ हडि्डयां मिली हैं। लेकिन इन्हें डीएनए टेस्ट के लिए नहीं भेजा गया है।

सिलसिलेवार जानिए क्या है बाजगुड़ा में हुए हत्याकांड का पूरा मामला

पुलिसिया कार्रवाई में सुस्ती से गहराया मृतका के परिजनों का संदेह

जारी है पूछताछ

मौके पर मिले बॉडी पार्टस को चार दिन पहले ही डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। बाकी लोगों से भी पूछताछ चल रही है।

-पुष्पेंद्र नायक, एसडीओपी, खैरागढ़

और इसे भी जरूर पढ़ें...

मुद्दा: क्षेत्रवाद की घटिया सड़क और जातिवाद का अंधा मोड़