रविवार को सड़क अतरिया की सभा में बोले / नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ चाहिए तो केवल और केवल भाजपा ही दे सकती है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मंच से सांसद अभिषेक सिंह ने मांगा समर्थन, संचालक की भूमिका में रहे जनपद अध्यक्ष विक्रांत।

नियाव@ गंडई पंडरिया
1. चुनावी मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। प्रदेश में हुए विकास गिनाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। इसके बाद नक्सलवाद पर जमकर प्रहार किए। कहा- नक्सलवाद नासूर है। इसकी वजह से विकास रुका है। कहा- रमन नामक इंजन के साथ अब नरेंद्र मोदी का बड़ा इंजन लग गया है। दोनों मिलकर छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे।
2. राहुल पर कटाक्ष किए। कहा- कांग्रेस के नेता नक्सलवाद को क्रांति कहते हैं। पूछा- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद जाना चाहिए या नहीं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जान की परवाह किए बगैर अंदर से नक्सलवाद को खत्म करने की ठानी है। राहुल जी व्याख्या बदलनी पड़ेगी। गरीब आदिवासियों को मारना, सीआरपीएफ के जवानों का मारना, रेल की पटरियां उखाड़ना, रोड उखाड़ना, विकास को रोकना, ये स्वतंत्रता का अधिकार है क्या?
3. कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मेड इन जापान, मेड इन चाइना चीजें होती हैं। मेड इन छत्तीसगढ़ क्यों नहीं? आपकी आंखों पर इटालियन चश्मा चढ़ा है। आपको परिवर्तन दिखाई नहीं देता। देश में बनने वाले रोड, ब्रिज, मकान, पॉवर स्टेशन में उपयोग किया जाने वाला सरिया-सीमेंट इसी छत्तीसगढ़ की देन है। कहीं पर भी सरिया और एल्यूमिनियम का उपयोग होगा तो उठा कर देख लीजिए वह भी छत्तीसगढ़ का ही होगा।

4. चार हजार मेगावाट बिजली आप बनाते थे। आज 22 हजार मेगावाट बिजली बन गई है। जो बिजली चलती है वह छत्तीसगढ़ वासियों की बिजली है। दस साल तक यहां डॉ. रमन की सरकार थी और ऊपर कांग्रेस की थी। विकास धीरे-धीरे हुआ। अब ऊपर नरेंद्र मोदी की सरकार है। रमन सिंह इंजन के साथ नरेंद्र मोदी नाम का बड़ा इंजन लग गया है। दोनों इंजन एक साथ छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे।
5. आदिवासियों को चरण पादुका देने का काम किया। आज उनके चरणों को सुरक्षित किया। बच्चों को पढ़ाने का काम किया। नौ हजार करोड़ रुपए का बजट छोड़कर गई थी कांग्रेस। आज 15 साल बाद 83 हजार करोड़ सालाना खर्चा जाता है। प्रति व्यक्ति आय 13 हजार से बढ़कर 92 हजार करने का काम भाजपा ने किया।
6. भाजपा ने स्कूल बनाया, छात्रावास बनाया, बिजली बनाया, कांग्रेस आएगी तो सीडी बनाने का काम करेगी। शर्म नहीं आती कांग्रेस पार्टी को जो एक ऐसे नेता के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, जो गंदी अश्लील सीडियां बनाकर छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को छलनी करने का काम करता है। कांग्रेस ने देश में कहीं भी विकास नहीं किया है।
7. मैं आपको गारंटी देता हूं, 18 में रमन सिंह को चुन लीजिए, 19 में देश की जनता नरेंद्र मोदी को चुनने का काम करने वाली है। आपका एक वोट दो सरकार बनाने का काम करेगा। छत्तीसगढ़ को नया छत्तीसगढ़ बनाएगा ही, देश का विकास भी करेगा। बीमार छत्तीसगढ़ को विकसित बनाया डॉ. रमन सिंह ने। छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनना है।
8. उन्होंने प्रत्याशी कोमल जंघेल को आगे बुलाकर जनता से वोट की अपील की। इस दौरान मंच पर सांसद अभिषेक सिंह, चुनाव संचालक खूबचंद पारख, सह संचालक विक्रांत सिंह, वीरेंद्र जैन, अरविंद शर्मा, अनिल अग्रवाल, तीरथ चंदेल आदि मौजूद रहे।
और साधना भारती ने क्या कहा पढ़ें...
साधना बोलीं- उद्योगपतियों का कर्जा चुटकी में माफ और किसानों से सौतेला व्यवहार कर रही दोनों सरकारें
कांग्रेस में कलह / करुणा ने ली शहर अध्यक्ष की क्लास तो पार्षदों पर बिफरे शर्मा










