खैरागढ़. दो दिवसीय साई महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार शाम को बाबा की पालकी वीरेश्वर महादेव मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकली। साई भजनों पर झूमते भक्तों ने शिवमंदिर से बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, इतवारी बाजार, बख्शी मार्ग, अस्पताल चौक होते हुए वापस मंदिर तक का सफर तय किया। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह फूल बरसाए। बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए नव निर्वाचित विधायक देवव्रत सिंह भी पहुंचे।