खैरागढ़. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन की सूचना मिलते ही पिछले दो दिनों में संगीत विश्वविद्यालय की दीवारें बोल उठी हैं। पेंटिंग और ग्राफिक्स के छात्रों ने लगातार काम कर पूरे परिसर को सजा दिया है। कैंटीन के पास वाली दीवार पर बनी यह चित्रकला डच के मशहूर क्रांतिकारी चित्रकार विसेंट वानगाग की पेंटिंग तारों भरी रात (स्टेरी नाइट) की नकल है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है। छात्र रवि पैकरा ने बताया कि वानगाग आधुनिक चित्रकला के जनक माने जाते हैं। इस चित्र को बनाने में पूरी टीम ने मेहनत की है।

तीजन और बिसमिल्ला खां भी दिखे / बस स्टैंड जाने वाली रोड की दीवारों पर पंडवानी गायिका तीजन बाई, शहनाई वादक बिसमिल्ला खां, पटकथा लेखक, निर्देशक हबीब तनवीर और कवि रविंद्र नाथ टैगोर के चित्र भी दिखाई दिए। इसके अलावा परिसर की अन्य दीवारें लोक कला से सजाई गई हैं।

 

और इसे भी जरूर पढ़ें...

डच के क्रांतिकारी चित्रकार वान गाग की पेंटिंग से बोल उठीं विश्वविद्यालय की दीवार