×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

लाॅकडाउन के दौरान 250 कुलियों को दिया गया निःशुल्क राशन

By April 01, 2020 430 0

रायपुर, 01 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन के दौरान रेल्वे स्टेशनों में काम करने वाले कुलियों को राशन दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन की पहल पर आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के 130 कुलियों को 13 सौ किलो चांवल और 260 किलो दाल का निःशुल्क वितरण किया गया है। इसी प्रकार रायपुर स्टेशन में काम करने वाले 120 कुलियों को राशन एवं अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा दिहाडी मजदूरों और जरूरतमंदों को लाॅकडाउन के दौरान राशन सामग्री तथा अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Rate this item
(0 votes)

Latest from