×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

कोरोना से बचने यातायात पुलिस को ड्यूटी के दौरान मास्क लगाने के निर्देश : पुलिस महानिदेशक आरके विज

By March 19, 2020 523 0
 पुलिस महानिदेशक आरके विज पुलिस महानिदेशक आरके विज पुलिस महानिदेशक आरके विज


रायपुर। पुलिस महानिदेशक आरके विज ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिक्षकों को जारी निर्देश में कहा है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए यातायात विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से नोज मास्क लगाएं। साथ ही आगामी आदेश तक Breath Analyizer के उपयोग को भी स्थगित रखने कहा गया है।

विभागीय कर्मचारियों से कहा गया है कि कार्य के दौरान सामान्य नागरिकों से 3 फीट या 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें। जारी निर्देश में अधिकारियों से उन्होंने कहा है कि कार्यालय में प्रवेश के पूर्व सभी के लिए हाथ की सफाई अनिवार्य की जाए। यह भी कहा गया हेै कि ड्यूटी के दौरान यदि पहली नजर में कोई व्यक्ति कोराना वायरस संक्रमित लगता है तो तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम और जिले के नोडल अधिकारी को दें। साथ ही आम जनता से अपील करने कहा गया है कि बहुत ही ज्यादा जरूरी होने पर सार्वजनिक परिवहन के साधनों का प्रयोग करें और प्रयोग करने के पहले संक्रमण नाशक द्रव्यों का उपयोग जरूर करें।

Rate this item
(0 votes)

Latest from