Print this page

सांसद के प्रयास से ठेलकाडीह, अकरजन व बुंदेली को मिली बड़ी सौगात Featured

खैरागढ़. क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा और प्रयास से जिले के ग्राम ठेलकाडीह, अकरजन व बुंदेली में महतारी सदन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस निर्णय से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने बताया कि इन तीनों बड़े व प्रमुख ग्रामों में भव्य महतारी सदन का निर्माण होगा। यह भवन विशेष रूप से महिला समूहों के लिए बनाया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठेगा और महिलाओं को एक सशक्त मंच मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ नए आयाम गढ़ रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद संतोष पांडेय के प्रति आभार जताया। आभार व्यक्त करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू,पूर्व विधायक कोमल जंघेल, वरिष्ठ नेता प्रेम नारायण चंद्राकर,राकेश ताम्रकार, राकेश गुप्ता, लक्ष्मीचंद आहूजा,नूनकरण साहू, बिशेसर दास साहू,पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा,भुनेश्वरी जीवन देवांगन, अरुणा बनाफर, जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष रामाधार रजक, अनिल अग्रवाल, देवकुमार सेन, गोरेलाल वर्मा, भोज बंजारे, भावेश कोचर, दिवाकर सोनी, दीनदयाल सिन्हा,टिलेश्वर साहू, नीलिमा गोश्वामी, आयश सिंह बोनी,शशांक साहू,योगेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला समूहों की प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 23 August 2025 11:51
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items